फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के सिपाही पर चाकू से हमला

Sat, 22 Mar 2014 09:06 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंटर में अलीगढ़ के लिए लिफ्ट लेना दिल्ली पुलिस के सिपाही को महंगा पड़ गया। केंटर में सवार अन्य लोगों ने उसे चाकू से हमला और मुंह पर घूंसा मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


सिपाही ने भूड़ चौकी में शिकायत की। इसके बाद केंटर को पकड़ने का प्रयास किया गया। दिल्ली में तैनात सिपाही डालचंद शनिवार को सादा वर्दी में अलीगढ़ जाने के लिए भूड़ चौराहे पर खड़ा था।

डालचंद ने चौराहे से एक केंटर में अलीगढ़ के लिए लिफ्ट ली। कुछ दूर चलने पर केंटर में सवार लोगों से डालचंद का विवाद हो गया।

डालचंद ने बताया कि केंटर सवारों ने उस पर चाकू से हमला किया। वार रोकने पर उसका हाथ लहूलुहान हो गया। इसके बावजूद आरोपियों ने उसके मुंह पर घूंसा मारकर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन


डालचंद भूड़ चौकी पर पहुंचा, उसके मुंह और हाथ में खून निकल रहे थे। डालचंद की शिकायत पर पुलिस ने वायलैस से खुर्जा देहात पुलिस को केंटर रोकने के लिए सूचना दी, लेकिन नंबर नोट नहीं कर पाने के कारण पुलिस केंटर को नहीं रोक सकी।
विज्ञापन


भूड़ चौकी प्रभारी राजीव वालियान ने बताया कि सिपाही बाद में तहरीर दिए बिना ही चौकी से चला गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें