फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP विधायक ने विधानसभा को लौटाए मां के इलाज में खर्च हुए पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
आप विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी ने मां के इलाज के बिल के एवज में मिली करीब दो लाख रुपये की राशि स्वेच्छा से विधानसभा सचिवालय को वापस कर दी है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने यह बात त्रिपाठी के खिलाफ दायर शिकायत के मामले में अपनी रिपोर्ट में कही है। विधायक पर आरोप है कि उन्होंने अपनी मां को उन पर आश्रित बताते हुए उनके इलाज पर खर्च हुए पैसे सरकार से लिए थे।

तीस हजारी स्थित महानगर दंडाधिकारी अंबिका सिंह के समक्ष थाना सिविल लाइन पुलिस ने स्टेटस रिपोर्ट पेश की। इस रिपोर्ट में जांच अधिकारी ने कहा कि विधायक त्रिपाठी से पूछताछ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल की राशि ब्याज समेत लौटाने के लिए कहा गया था

विधायक ने पूछताछ में बताया कि जब उन्हें पिता के पेंशन धारक होने के नाते उन पर आश्रित होने के बारे में पता चला तो उन्होंने नियम जानने के लिये विधानसभा सचिवालय को पत्र लिखा।

इसके बाद उन्हें 16 सितंबर को बिल की राशि ब्याज समेत लौटाने के लिए कही। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि विधायक ने बिल के 172763 रुपये की राशि 20879 रुपये के ब्याज के साथ स्वेच्छा से वापस कर दी है।

इसके बाद विधानसभा से इस मामले को समाप्त मानते हुए कोई कार्रवाई न करने की बात कही है। यह शिकायत आप विधायक त्रिपाठी के खिलाफ भाजपा नेता व आरटीआई कार्यकर्ता विवेक गर्ग ने दायर की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें