तिगांव विधानसभा विधायक ललित नागर शुक्रवार को ग्रामीण इलाकों की समस्या जानने के लिए बादशाहपुर, टिकावली, रिवाजपुर, टिकावली, रिवाजपुर आदि गांव पहुंचे।
चलो गांव की चौपाल की ओर कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों से बातचीत कर रहे विधायक को बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सड़क और विकास कार्यों के लिए धन नहीं होने की शिकायतें सुनने को मिलीं।
इन गांवों ने नव नियुक्त पंच सरपंचों का कहना था कि पिछले कई माह से सरकार ने विकास कार्यों के लिए ग्रांट नहीं जारी की है, विकास नहीं होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में ट्यूबवेल की बिजली आपूति ठप है इसकी वजह से ग्रामीणों को पानी की समस्या है। चंद घंटे आने वाली बिजली की आपूर्ति कम से कम 16 घंटे करवाए जाने की भी मांग की।
एक साल पहले ही बनवाई गई खेड़ीपुल-बादशाहपुर-लालपुर सड़क के जर्जर होने की शिकायत कर इसे दोबारा बनवाने की मांग रखी गई।
गांव वालों ने टिकावली गांव के खराब ट्यूबवेल ठीक कराने, रिवाजपुर गांव से मास्टररोड तक की सड़क को पक्का करवाने, शमशान घाट, बादशाहपुर में स्टेडियम, सामुदायिक केंद्र निर्माण की मांग रखी।
विधायक ललित नागर ने लोगों को आश्वासन दिया कि संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्याएं सुलझाई जाएंगी। इससे पहले पंच-सरपंचों ने पगड़ी बांध माला पहना कर विधायक का स्वागत किया।