फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ ऐसा रहा विधायक जी का जीत के बाद पहला दिन

Mon, 20 Oct 2014 06:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
नवनिर्वाचित विधायकों के लिए जीत का अगला दिन (सोमवार) काफी व्यस्त रहा। अल सुबह इन सभी के घरों पर बधाई देने वालों का आना-जाना लगा रहा।
विज्ञापन


सुबह पांच से तकरीबन दोपहर 12:00 बजे तक यह सिलसिला चलता रहा। इसके बाद सभी हाईकमान के बुलावे पर दिल्ली की ओर रवाना हो गए।

गुड़गांव जिले की चारों विधानसभाओं से निर्वाचित विधायकों ने तकरीबन डेढ़ महीनें की भागदौड़ और मेहनत के बाद मतगणना वाली रात चैन की नींद ली। सुबह तरोताजा होकर सभी अपने नियमित समय पर उठे।

नित्य दिनचर्या पूरी करने के बाद वह अपने दोस्तो, रिश्तेदारों, नजदीकियों और समर्थकों से काफी देर तक मिलते रहे। इन सभी को यह सिलसिला बीच में ही छोड़ना पड़ा। क्योंकि पार्टी की ओर से उन्हे दिल्ली बुला लिया गया। इनके घरों पर जिंदाबाद जिंदाबाद के नारे भी लगते रहे।
विज्ञापन


बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक राव नरबीर सिंह ने बताया कि जीत वाली रात उन्होंने अपना मनपसंद खाना खाया और चैन की नींद ली। वह ठीक सुबह पांच बजे सोकर उठे।

इसके बाद अपनी कोठी पर उन्होंने हर आने-जाने वाले का स्वागत किया। राव ने बताया कि 12:00 बजे वह पार्टी के बुलावे पर दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

सोहना विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए तेजपाल तंवर ने बताया कि वह अपने नियमित समय सुबह छह बजे सोकर उठे। देखा कि उनसे मिलने वाले बड़ी संख्या में उनके घर पर मौजूद थे। सभी का धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


फिर दिल्ली में होने वाली बैठक के लिए रवाना हो गए। गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र विजयी उमेश अग्रवाल और पटौदी से विमला देवी भी सोमवार की दोपहर दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें