फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-8 पार कर रहे बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत

Mon, 20 Oct 2014 06:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर एनएच आठ पर बीती शाम सड़क पार कर रहे बुजुर्ग व्यक्ति को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बुजुर्ग को गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां देररात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बाइकसवार युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बिहार इटावा निवासी जगदीश (60) हीरो होंडा चौक स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था। बीती शाम बुजुर्ग काम खत्म करने के बाद अपने पोते के साथ कमरे पर लौट रहा था।

हीरो होंडा चौक क्रॉस करते वक्त दिल्ली से जयपुर जा रहे एक बाइकसवार ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। जिसमें बाइकसवार भी गिर गया। हादसे में बुजुर्ग को गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन


जिसके बाद आसपास के लोगों ने उसे तुरंत निजी अस्पताल में दाखिल कराया। हादसे के बाद बाइकसवार युवक अमित कुमार को अस्पताल में इलाज के बाद देररात सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जमानत मिल गई। दूसरे मामले में बजघेड़ा स्थित आकाश प्लास्टिक कंपनी के पास कैंटर चालक ने युवक को कुचल दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना चालक की लापरवाही से हुई। पालम विहार थाना पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक नवीन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

हालांकि अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने सोमवार को मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें