फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बदमाशों ने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेने आए शतरंग खिलाड़ी की मां की चेन छीनी, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 29 Mar 2022 09:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बाइक सवार बदमाश महेंद्र पार्क इलाके में शतरंज खिलाड़ी की मां से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। खिलाड़ी चेन्नई से 19वें दिल्ली इंटरनेशनल ओपन जीएम शतरंज इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भाग लेने आया है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शतरंग खिलाड़ी की मां की बदमाशों ने छीनी चेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

19वें दिल्ली इंटरनेशनल ओपन जीएम शतरंज इंटरनेशनल टूर्नामेंट में चेन्नई से भाग लेने आए एक खिलाड़ी की मां के साथ झपटमारी का मामला सामने आया है। महिला अपने बेटे के साथ होटल से निकलकर अलीपुर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने महिला की सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने झपटमारी का मामला दर्ज कर बदमाशों की पहचान कर रही है। 

विज्ञापन


चेन्नई निवासी दर्शन शतरंग का खिलाड़ी है। वह अपनी मां सथिप्रिया के साथ दिल्ली आया है। सथिप्रिया गृहिणी हैं। दर्शन दिल्ली के अलीपुर स्थित टिवोली ग्रांड रिजॉट में आयोजित 19वें दिल्ली इंटरनेशनल ओपन जीएम शतरंज इंटरनेशनल टूर्नामेंट में शामिल होने आया था। दिल्ली शतरंज संघ की ओर से उन्हें महेंद्र पार्क इलाके में स्थित एक होटल में ठहराया गया था।

सोमवार सुबह वह अपने बेटे और एक अन्य महिला के साथ अलीपुर जाने के लिए होटल से निकली। होटल से निकलने के बाद वह सड़क की दूसरी तरफ गाड़ी का इंतजार करने लगी। इसी दौरान सामने से बाइक सवार दो युवक आए और बाइक की पिछली सीट पर बैठा बदमाश सथिप्रिया के गले से सोने की चेन झपटकर आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन की ओर भाग गए। पीड़िता ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


महिला ने बताया की उसकी सोने की चेन का वजन 50 ग्राम था। उसने बताया कि बदमाशों ने इतनी जल्दी से वारदात को अंजाम दिया कि वह बाइक का नंबर नोट नहीं कर सकी। बदमाशों की उम्र करीब 20 से 22 साल के बीच थी। पुलिस अधिकारी का कहना है कि वारदात स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए बदमाशों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें