फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबादः बदमाशों ने दिनदहाड़े बाइक सवार युवक को मारी गोली, गैंगस्टर एक्ट में दर्ज थे 13 केस

Sat, 23 Nov 2019 04:54 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
गाजियाबाद में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के राजगनर सेक्टर-सात में शनिवार को बदमाशों ने बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। अपाचे बाइक से आए बदमाशों ने रेलवे लाइन के पास दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


मृतक विनोद उर्फ भज्जी (23)  पुत्र राजाराम एफ ब्लॉक, संजय नगर सेक्टर-23 का रहने वाला था। वह दो महीने पहले ही जेल से छूटा था। विनोद को गैंगस्टर एक्ट के 13 केस, वाहन चोरी और एनडीपीएस मामले में सिहानी गेट थाना पुलिस ने जेल भेजा था। पुलिस को वारदात वाली जगह से नौ खोखे बरामद हुए हैं। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से इलाके के लोग दहशत में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विनोद के पिता राजाराम ने बताया कि विनोद दोपहर के समय कपड़े बदलकर बाइक लेकर घर से निकला था। उसने यह नहीं बताया था कि वह कहां जा रहा है। एसपी सिटी मनीष मिश्र का कहना है कि मृतक का आपराधिक इतिहास रहा है। रंजिशन हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें