फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से नाराजगी पड़ी भारी: गुस्सा होकर घर से जा रहा था युवक, रास्ते में मिल गए बदमाश, जानिए फिर क्या हुआ?

Sat, 18 Jun 2022 07:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान वारदात में शामिल अपने दो साथियों का नाम बताया है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरेला इलाके में पत्नी से झगड़ा होने के बाद नाराज होकर घर से जा रहे एक युवक को बदमाशों ने लूट लिया। बदमाश उससे नकदी और मोबाइल छीनकर भाग रहे थे तभी युवक ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर गश्त कर रहे पीसीआर कर्मियों ने भाग रहे एक बदमाश को दबोच लिया। जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस लूटपाट का मामला दर्ज कर फरार बदमाशों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन

 

मुकेश झा पत्नी के साथ नरेला इलाके में रहता है। वह कुंडली के एक बोतल बनाने की फैक्टरी में काम करता है। मुकेश झा ने बताया कि शुक्रवार रात उसकी अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था। वह नाराज होकर मुंबई जाने के लिए सामान लेकर घर से निकल गया। रात करीब पौने 11 बजे तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी और जेब से पैसे और मोबाइल निकालकर भागने लगे। 
विज्ञापन

भागते बदमाशों को देखकर मुकेश शोर मचाने लगा। शोर सुनकर वहां गश्त कर रहे पीसीआर कर्मियों ने बदमाशों का पीछा किया और एक बदमाश को दबोच लिया। तलाशी के दौरान बदमाश के पास से 15 सौ रुपये मिल गए। पीसीआर कर्मियों ने बदमाश को नरेला थाना पुलिस के हवाले कर दिया। बदमाश की पहचान नरेला निवासी मोनू के रूप में हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें