फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अधिकारियों का आदेश है कोई जेवर न पहनकर निकले': इतना कह युवक ने गहने उतरवा थमाई थैली... उसे खोलते ही उड़े होश

Sun, 11 Feb 2024 10:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

आरोपी ने पीड़िता को कड़े और अंगूठी उतारकर कागज में रखने के लिए कहा। इस दौरान वहां से एक युवक गुजर रहा था, जिसे बदमाशों ने रोका और उसे भी सोने की चेन को उतारकर रखने के लिए कहा था। बाद में सच सामने आने पर उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मौर्या एन्क्लेव में बैंक से सेवानिवृत सुनीता अरोड़ा (62) से पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने का मामला सामने आया है। इलाके में वारदात का डर दिखाकर दो बदमाश लाखों रुपये के गहने ले उड़े। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रोहिणी सेक्टर-13 निवासी सुनीता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से सेवानिवृत हैं। उन्होंने बताया कि 9 फरवरी की शाम वह गुजरांवाला टाउन से घर की ओर ऑटो से जा रही थीं। ऑटो के आउटर रिंग रोड फ्लाईओवर पर आते ही बाइक सवार दो युवकों ने ऑटो को रोका और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए लाइसेंस दिखाने के लिए कहा। एक युवक चालक को ऑटो के पीछे ले गया और दूसरे ने महिला के पास आकर बताया कि इलाके में वारदात होने से उन्हें गश्त के लिए लगाया गया है। 
विज्ञापन

अधिकारियों ने निर्देश है कि कोई भी व्यक्ति इलाके में गहने पहनकर न घूमे। इसके बाद उसने पीड़िता को कड़े और अंगूठी उतारकर कागज में रखने के लिए कहा। इस दौरान वहां से एक युवक गुजर रहा था, जिसे बदमाशों ने रोका और उसे भी सोने की चेन को उतारकर रखने के लिए कहा। पीड़िता ने भी सोने के तीन कड़े और दो अंगुठियां उतारकर दे दीं। घर पहुंचने पर पीड़िता ने जब कागज खोला तो उसने नकली गहने निकले। पीड़िता ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें