फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: झगड़े का बदला लेने के लिए नाबालिगों ने युवक को चाकू से गोदा

विज्ञापन
विज्ञापन
-जहांगीरपुरी इलाके की घटना, सीसीटीवी कैमरे से आरोपियों की पहचान कर पुलिस ने हमला करने वाले दो नाबालिगों को पकड़ा, चाकू बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जहांगीरपुरी इलाके में झगड़ा का बदला लेने के लिए एक नाबालिग पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले का मामला सामने आया है। घायल 17 साल के लव को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। घटना के दो घंटे बाद ही पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से पहचान करने के बाद हमला करने वाले दो नाबालिगों को पकड़ लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 13 जून को जहांगीरपुरी थाना पुलिस को चाकू लगने के बाद बाबू जगजीवन राम अस्पताल में एक नाबालिग को भर्ती कराए जाने की जानकारी मिली। थाना प्रभारी सतविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने एक टीम गठित की। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसके आधार पर पुलिस ने हमला करने वाले दो नाबालिगों की पहचान कर उन्हें इलाके से पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कुछ दिन उनकी पीड़ित से झगड़ा हो गया था। इस दौरान पीड़ित ने उनकी पिटाई कर दी थी। जिसका बदला लेने के लिए उनलोगों ने उसपर हमला किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें