फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: चाकू मारने की धमकी देकर नाबालिगों ने लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित ने बहादुरी दिखाकर एक को दबोचा, अन्य दो को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम विहार पश्चिम में तीन नाबालिगों ने एक ई रिक्शा चालक को चाकू मारने की धमकी देकर लूट लिया। बदमाश पीड़ित से पैसे और मोबाइल फोन लेकर भागे लेकिन चालक ने बहादुरी दिखाते हुए उनका पीछा किया और भाग रहे एक बदमाश को पकड़ लिया। जांच में पता चला कि पकड़ा गया बदमाश नाबालिग है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दो नाबालिग साथियों को दबोच लिया है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि 6 अगस्त को पश्चिम विहार पश्चिम थाना पुलिस को नाला रोड पर लूटपाट की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को एक ई रिक्शा चालक मिला जिसने पकड़े गए एक नाबालिग को पुलिस के हवाले किया। उसने बताया कि नाबालिग ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाकू मारने की धमकी देकर उसके साथ लूटपाट की है, एक आरोपी को उसने भाग कर पकड़ लिया। पीड़ित ने बताया कि बदमाश उससे मोबाइल, नकदी और दस्तावेज लूटकर भागे है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के निशानदेही पर उसके दो साथी को दबोच लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से मोबाइल फोन, 210 रुपए और दस्तावेज बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें