मुजेसर थाना क्षेत्र में 15 साल की लड़की को किराना दुकानदार संदीप ने जान से मारने की धमकी देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। शारीरिक, मानसिक शोषण और धमकियों से परेशान किशोरी ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया है।
मुजेसर एसओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला एसआई को मामले की जांच सौंप आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पीड़िता के मुताबिक उसका किराना दुकानदार संदीप के घर आना जाना था। एक दिन वह किसी काम से संदीप के घर गई थी।
घर पर किसी को न पाकर वह वापस आने लगी लेकिन संदीप ने उसे जबरन पकड़ लिया और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि संदीप ने बदनाम करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।