फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो साफ सुथरी जगह पर झाडू लगाएंगे मोदी!

Sun, 28 Sep 2014 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली का एक इलाका इन दिनों सुर्खियों में है। मंदिर मार्ग पर वाल्मिकी मंदिर के पास वाल्मीकि बस्ती में दो अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्लीन इंडिया अभियान के तहत झाड़ू लगाते दिखेंगे, लेकिन इलाके की साफ-सफाई में पूरा सरकारी महकमा पांच दिन पहले से ही जुट गया है।
विज्ञापन


सफाई के साथ-साथ पूरे इलाके में रंग रोगन भी हो रहा है। शनिवार को इलाके में सफाई की दरकार ही नहीं दिख रही। सुरक्षा की वजह से यहां सीआरपीएफ के जवान भी तैनात कर दिए गए हैं।

बस्ती के बाद मोदी इंडिया गेट पर झाड़ू लगाएंगे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री और नौकरशाहों की फौज भी झाड़ू लगाते दिखाई पड़ेंगे। मंदिर के पास दलितों की एक बड़ी बस्ती है।
विज्ञापन


यहां से कार्यक्रम की शुरुआत करने से दलित सशक्तीकरण को बल मिलेगा। एनडीएमसी इलाके में स्थित इस बस्ती में करीब 300 मकान हैं। पूरा पखवाड़ा सफाई को ही समर्पित रहेगा। गौरतलब है कि मोदी ने 15 अगस्त को लालकिले से ही राष्ट्रीय स्तर पर सफाई अभियान चलाने का ऐलान किया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें