फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सौरभ भरद्वाज बोले- राजनीतिक दबाव में केजरीवाल को भेजे गए समन, केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रही ईडी

Sat, 23 Dec 2023 04:29 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क,नई दिल्ली

सार

सीएम अरविंद केजरीवाल को समन भेजने पर दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भरद्वाज ने कहा कि ईडी कोई भी काम कानून और वैध तरीके से नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि ईडी ने राजनीतिक दबाव में समन भेजा है।
 
विज्ञापन
मंत्री सौरभ भरद्वाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने समन भेजा। समन को लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भरद्वाज ने कहा ' केंद्रीय एंजेंसी ईडी जानती है कि अरविंद केजरीवाल 10 दिन के लिए विपश्यना पर हैं। विपश्यना के लिए जाने वाला व्यक्ति दुनिया से पूरी तरह से दुनिया से अलग हो जाता है।  वहां पर कोई फोन, अखबार और टेलीविजन नहीं होता है। वहां पर कोई बातचीत नहीं करता है। उन्होंने कहा कि ईडी ने समन तो भेजा है लेकिन उसे किसने रिसीव किया। 

विज्ञापन


मंत्री सौरभ भरद्वाज ने कहा, 'यह समन केवल राजनीतिक तैयारी के लिए दिया गया था। इसका अर्थ है कि ईडी कोई भी काम कानून और वैध तरीके से नहीं कर रही है। ईडी ने केंद्र सरकार की तरफ से डाले गए राजनीतिक दबाव में ये समन जारी किए हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण और हास्यपद है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें