फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अक्तूबर को छात्रों के सवालों के जवाब देंगे निशंक, नई शिक्षा नीति पर होगी चर्चा

Tue, 29 Sep 2020 10:10 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रमेश पोखरियाल निशंक
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक एक अक्तूबर को छात्रों से ऑनलाइन संवाद करेंगे। केंद्रीय मंत्री नई शिक्षा नीति पर छात्रों के सवालों के जवाब देंगे। इस दौरान निशंक नई शिक्षा नीति से स्कूली और उच्च शिक्षा में आने वाले बदलावों के बारे में भी बताएंगे।

विज्ञापन


निशंक ने सोमवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक अक्तूबर को छात्रों को नई शिक्षा नीति पर उनके सवालों के जवाब मिलने वाले हैं। इसलिए वे इस दिन उनके अधिकारिक फेसबुक, ट्विटर पेज के अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय  के अधिकारिक पेज पर भी ऑनलाइन जुड़ें। 
विज्ञापन


मंत्रालय ने एक महीना पहले छात्रों से नई शिक्षा नीति पर उनके सवाल मांगे थे। इसी के तहत केंदीय मंत्री कार्यक्रम में छात्रों से जुड़ेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें