फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: राज्यमंत्री कमलावती सिंह ने महिला हॉस्टल का किया निरीक्षण, पुरुष कर्मचारी मिलने पर जताई नाराजगी

Wed, 18 Jun 2025 08:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

यूपी सरकार की राज्यमंत्री कमलावती सिंह ने नोएडा में महिला हॉस्टल का निरीक्षण किया। इसके बाद राज्यमंत्री ने सेक्टर-38 स्थित गेस्ट हाउस में पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन
राज्यमंत्री कमलावती सिंह ने महिला हॉस्टल का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी सरकार की राज्यमंत्री कमलावती सिंह बुधवार को नोएडा पहुंची। उन्होंने सबसे पहले सेक्टर-62 स्थित महिला हॉस्टल का निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर हॉस्टल की कैंटिन में एक पुरुष कर्मचारी मिलने पर मंत्री नाराज हो गईं। उन्होंने पुरुष कर्मचारी को हटाकर महिला कर्मचारी रखने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने हॉस्टल में महिला के रखरखाव को देखा। 500 कमरे वाले हॉस्टल में करीब 300 महिलाएं रहती मिलीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिला समूह के माध्यम से कैंटीन चलाई जाएगी, जिससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा और प्रधानमंत्री का सपना दीदी लखपति बनाने का सपना भी पूरा हो सकेगा। इसके बाद राज्यमंत्री ने सेक्टर-38 स्थित गेस्ट हाउस में पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। 

इस मौके पर कमलावती सिंह के साथ भाजपा के महानगर अध्यक्ष महेश चौहान संजय बाली डिंपल आनंद पूनम सिंह मंजू शर्मा विनोद त्यागी अमित त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें