फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सरकारी अस्पतालों में क्रिटिकल केयर ब्लॉक स्थापित करने के निर्देश, जल्द होगी मॉडल हेल्थ लैब की स्थापना

Wed, 18 Jun 2025 07:56 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार सभी जिलों में ब्रेन हेल्थ क्लीनिक, मॉडल हेल्थ लैब, और सरकारी अस्पतालों में क्रिटिकल केयर ब्लॉक स्थापित करेगी। डायलिसिस मशीनों की संख्या 300 से अधिक होगी और आयुष्मान योजना में 11 निजी अस्पताल और जुड़ेंगे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने और सुधार के संबंध में दिल्ली सचिवालय में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें मॉडल हेल्थ लैब स्थापित करने, ब्रेन हेल्थ क्लीनिक खोलने, सरकारी अस्पतालों में क्रिटिकल केयर ब्लॉक की सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए। साथ ही आने वाले समय में तिब्बिया कॉलेज में डेंटल केयर की सुविधा भी मरीजों के लिए की जाएगी।  

विज्ञापन


सभी जिलों में खुलेंगे ब्रेन हेल्थ क्लीनिक
स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि बहुत जल्द मॉडल हेल्थ लैब स्थापित किए जाएंगे। इन मॉडल हेल्थ लैब में लोगों के स्वास्थ्य जांच से संबंधित सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं, दिल्ली के द्वारका में स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल में खुले ब्रेन हेल्थ क्लीनिक की तर्ज पर दिल्ली के सभी जिलों में जल्द से ऐसे क्लीनिक खोले जाएंगे। क्लीनिक में मानसिक बीमारी से संबंधित लोगों का समुचित इलाज मिलेगा। द्वारका के अस्पताल में खुले क्लीनिक में उपचार के लिए रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, उसको देखते हुए सभी जिलों में क्लीनिक खोलने के निर्देश दिए हैं।

अस्पताल में इमरजेंसी दवाओं की न हो कमी
स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार दिल्ली सरकार के सभी सरकारी अस्पतालों में सभी तरह की जरूरी दवाओं की खरीद करने, उपलब्धता सुनिश्चित करने और आपूर्ति को कायम रखने के सख्त निर्देश दिए हैं। मानसून के सीजन को देखते हुए किसी भी सूरत में सरकारी अस्पताल में गुणवत्तापूर्ण दवाओं की कमी न हो। साथ ही किसी भी सरकारी अस्पताल में इमरजेंसी दवाओं की कोई कमी न हो, जिसके लिए खरीद की प्रक्रिया को जल्द समयबद्ध पूरा किया जाएं।
विज्ञापन


हर अस्पताल में होगा क्रिटिकल केयर ब्लॉक
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने सरकारी अस्पतालों में क्रिटिकल केयर ब्लॉक जल्द खोलने के भी सभी जरूरी निर्देश अधिकारियों को दिए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी खुद मौके पर जाकर सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण करें और क्रिटिकल केयर ब्लॉक के लिए उपलब्ध स्थानों को जल्द से जल्द चिन्हित करें ताकि जल्द से जल्द ब्लॉक की स्थापना हो सके।

डायलिसिल मशीनों की संख्या 300 से होगी अधिक
स्वास्थ्य मंत्री ने सभी सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस मशीनें लगाने का काम जल्द पूरे करने के निर्देश भी दिए हैं। ताकि दिल्लीवासियों को डायलिसिस करवाने के लिए अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़े। मंत्री ने अधिकारियों को डायलिसिस मशीनों की संख्या को 300 से अधिक करने पर खास जोर दिया।

आयुष्मान योजना 11 निजी अस्पताल और जुड़ेंगे
इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने सभी सरकारी अस्पतालों में हॉस्पिटल इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम के तहत पंजीकरण की निर्धारित प्रक्रिया का पालन जल्द से जल्द करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। जिससे लोगों को पंजीकरण कराने के बाद अस्पताल पहुंचने पर किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो सके। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि दिल्ली के 61 निजी और 25 सरकारी अस्पताल यानी कुल 86 अस्पताल प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना से जुड़ चुके हैं, जहां लोगों को कैशलेस इलाज मिल रहा है। बहुत जल्द 11 निजी अस्पताल और योजना से जुड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें