फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बजी खतरे की घंटी: AQI 300 के पार... 13 इलाकों की हवा सबसे खराब, गोपाल राय ने दिए ये निर्देश

Fri, 18 Oct 2024 04:27 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को आपात बैठक बुलाई। बैठक में 13 हॉटस्पॉट पर चर्चा हुई है। जहां पर सबसे ज्यादा प्रदूषण है। 
विज्ञापन
दिल्ली में बढ़ा वायु प्रदूषण - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने वायु प्रदूषण की स्थिति पर शुक्रवार को अधिकारियों के संग बैठक की। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बैठक के बाद मीडिया से कहा कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है, लेकिन 13 हॉटस्पॉट में प्रदूषण बढ़ रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि इन 13 हॉटस्पॉट के लिए 13 समन्वय समिति बनाई गई है, वहां के स्रोतों की पहचान की गई है और एमसीडी डीसी को इसका प्रभारी बनाया गया है। शनिवार को टीम ग्राउंड का दौरा करेगी। पीडब्ल्यूडी द्वारा मोबाइल एंटी-स्मॉग गन तैनात की जाएंगी ताकि वहां धूल प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके।



दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सर्दियां आ रही हैं और वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। दिल्ली में यह स्तर खराब श्रेणी में पहुंच गया है। दिल्ली में 13 हॉटस्पॉट हैं जहां एक्यूआई 300 को पार कर गया है। वजीरपुर, मुंडका, रोहिणी, जहांगीरपुरी, आनंद विहार, द्वारका सेक्टर-8, बवाना, नरेला, विवेक विहार, ओखला फेज 2, पंजाबी बाग, अशोक विहार और आरके पुरम। वजीरपुर में एक्यूआई का स्तर सबसे अधिक था। हमने अधिकारियों को यह पता लगाने का निर्देश दिया है कि किस जगह पर एक्यूआई का स्तर सबसे अधिक है। इसके पीछे स्थानीय स्रोत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें