फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Student Death: करंट लगने से निलेश की हुई थी मौत, आतिशी ने अपनाया सख्त रुख; मुख्य सचिव को दिए जांच के आदेश

Wed, 24 Jul 2024 10:03 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के पटेल नगर में एक आईएएस अभ्यर्थी की करंट लगने से मौत हो गई थी। मामले में मंत्री आतिशी ने सख्त रुख अपनाया है। बिजली मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव को इस घटना की जांच करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कारवाई करने के निर्देश दिए हैं।
 
विज्ञापन
आतिशी - फोटो : X/AAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटेल नगर में करंट लगने से आईएएस अभ्यर्थी के मौत होने की घटना पर बिजली मंत्री में सख्त रुख अपनाया है। बिजली मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव को इस घटना की जांच करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कारवाई करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कारवाई की जाये और उससे संबंधित रिपोर्ट अगले दो दिनों के भीतर सौंपी जाये। साथ ही उन्होंने मुख्य सचिव को भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए नीतिगत सुझाव मांगे हैं, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोकथाम लगाई जा सके। 

विज्ञापन


सहायता अनुग्रह राशि को लेकर बिजली मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि मृतक के परिजनों को सहायता अनुग्रह राशि देने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए और कल शाम पांच बजे तक इसका प्रस्ताव उन्हें सौंपा जाए। आतिशी ने कहा कि एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पटेल नगर इलाके में करंट लगने से 26 वर्षीय आईएएस अभ्यर्थी की जान चली गई। सरकारी अधिकारियों की लापरवाही और उदासीनता के कारण एक युवा की जान चली गई। ऐसे में मौत के कारण का पता लगाने की जरूरत है और दोषियों पर जिम्मेदारी तय कर सख़्त कारवाई करने की जरूरत है, ताकि यह भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो सके।

दिये ये निर्देश
1. मामले की तुरंत जांच शुरू करें और इस दुखद घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई का सुझाव दें। इस पर एक रिपोर्ट शुक्रवार 26 जुलाई, शाम 5 बजे तक उनके कार्यालय को सौंपी जाए।
विज्ञापन

2. नीतिगत उपाय सुझाएं जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। 
3. कोई भी राशि जीवन के नुकसान की भरपाई नहीं कर सकती, लेकिन मुश्किल समय में उन्हें कुछ राहत मिले ऐसे में नियमों के अनुसार अनुग्रह राहत राशि का प्रस्ताव भी कल 25 जुलाई,  शाम 5 बजे तक प्रस्तुत किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें