फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 'अपने पद से इस्तीफा दें व दलित समाज से माफी मांगे राहुल गांधी', विदेश में दिए गए बयान पर बोले असीम अरुण

Fri, 20 Sep 2024 07:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण और दिल्ली के सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने विदेश में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयानों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राहुल गांधी से तत्काल अपने पद से इस्तीफा देने और देश के दलित समाज से माफी मांगने की मांग की है।
 
विज्ञापन
मंत्री असीम अरुण, दिल्ली के सांसद योगेंद्र चंदोलिया, एससी मोर्चा के अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण व दिल्ली के सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश में दिए गए बयानों पर नाराजगी जताई। उन्होंने राहुल गांधी से तत्काल अपने पद से इस्तीफा देने और देश के दलित समाज से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक राजनीतिक नेता होने के नाते सरकार की आलोचना कर सकते हैं, लेकिन देश की आलोचना करना स्वीकार्य नहीं है।

विज्ञापन


इस मौके पर असीम अरुण ने कांग्रेस की आरक्षण विरोधी सोच का उल्लेख करते हुए कहा कि यह नया नहीं है। वर्ष 1956 में काका कालेकर की रिपोर्ट का भी विरोध किया था और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु ने इस रिपोर्ट को खारिज किया और 1961 को सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आरक्षण ना लागू करने की बात कही थी। इसके अलावा राजीव गांधी ने 1985 में कहा था कि आरक्षण से इडियट्स को बढ़ावा मिलता है।

उन्होंने 1990 में मंडल आयोग का विरोध किया और मुस्लिम आरक्षण को बढ़ावा दिया गया। जबकि भीम राव अम्बेडकर ने स्पष्ट कहा था कि जाति के आधार पर आरक्षण नहीं मिलना चाहिए। वहीं कांग्रेस ने धारा 370 लागू करके जम्मू कश्मीर के लोगों को आरक्षण से वंचित रखा। वहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाकर आरक्षण को बढ़ावा दिया है और मोदी सरकार ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आरक्षण को सशक्त किया है। उन्होंने कांग्रेस के अतीत के बयानों को याद करते हुए कहा कि उसने समय-समय पर आरक्षण के खिलाफ विचार व्यक्त किए हैं।
विज्ञापन


योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि भाजपा पर आरक्षण समाप्त करने का आरोप लगाया गया था, लेकिन जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि जब भी आरक्षण की बात आएगी, भीमराव अंबेडकर का नाम लिया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद वहां वाल्मीकि समाज के युवक आज मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे है, जबकि पहले वे सफाई करने तक ही नीहित थे। वहीं प्रदेश एससी मोर्चा के अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा ने कहा कि राहुल गांधी की एससी समाज विरोधी सोच को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा और शनिवार को उनके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें