फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: मारवाह स्टूडियो में लिटरेरी फेस्टिवल का शुभारंभ, कई डिप्लोमैट ने की शिरकत; तीन दिन चलेगा कार्यक्रम

Fri, 20 Sep 2024 03:57 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा के मारवाह स्टूडियो में 10वें ग्लोबल लिटरेरी फेस्टिवल का शुभारंभ किया गया। यह लिटरेरी फेस्टिवल तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें पुस्तक विमोचन, पैनल चर्चा, कविता पाठ, कार्यशालाएं और सांस्कृतिक प्रदर्शन सहित कई तरह की गतिविधियां होंगी।
 
विज्ञापन
ग्लोबल लिटरेरी फेस्टिवल का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहित्य के प्रति लोगों के प्यार को बढ़ाने के लिए नोएडा के मारवाह स्टूडियो में 10वें ग्लोबल लिटरेरी फेस्टिवल की  शुरुआत की गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से की गई। यह लिटरेरी फेस्टिवल तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें पुस्तक विमोचन, पैनल चर्चा, कविता पाठ, कार्यशालाएं और सांस्कृतिक प्रदर्शन सहित कई तरह की गतिविधियां होंगी।

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत में 11 से भी ज्यादा डिप्लोमैट ने शिरकत की। कई देश के लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम में हिज एक्सीलेंस मिस्टर फिरट सुनेल, एम्बेस्डर ऑफ टर्की, सीडीआर के एल गंजू, ऑनरेबल कोन्सुल जनरल, यूनियन ऑफ कोमोरोस, हिज एक्सीलेंस मिस मतेजा वोडेब घोष, एम्बैस्डर ऑफ स्लोवेनिया, मिस्टर सुशील भारती, फेस्टिवल डायरेक्टर मौजूद रहे। 

इंटरनेशनल चैम्बर ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के अध्यक्ष डॉ. संदीप मारवाह ने कहा की मुझे बहुत खुशी है कि हम आज 10वें एडिशन पर पहुंच गए हैं। लिटरेचर फेस्टिवल शुरू करने का सबसे बड़ा कारण यही था कि आज के इस मीडिया युग में जहां पर टेलीविजन और मोबाइल ने बहुत सारा समय लोगों का ले लिया है, उसके अंतर्गत भी लोग पढ़ने की रूचि रखें। 
विज्ञापन


जो आप लिखते हैं वो इतिहास बनता है। इतिहास से साहित्य बनता है और साहित्य से संस्कार बनते हैं अगर हम चाहते हैं कि हमारे देश के अच्छे संस्कार बने रहे तो हमें अच्छा बोलना, अच्छा लिखना और अच्छा पढ़ना है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को सम्मानित  किया गया और नए ऑडिटोरियम का उद्घाटन भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें