फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Minimum Wage Increased: दिल्ली में बढ़ा श्रमिकों का न्यूनतम वेतन, हो चुका है लागू; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी

Thu, 20 Apr 2023 09:34 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने कहा कि गरीब और मजदूर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम वेतन बढ़ाया गया है। 
विज्ञापन
प्रवासी महिला मजदूर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने लाखों श्रमिकों और कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन बढ़ा दिया है। नई दरें एक अप्रैल से लागू की गई हैं। श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने गुरुवार को अकुशल, अर्ध कुशल और कुशल श्रमिकों का मासिक वेतन बढ़ाने का आदेश जारी किया है। इसका लाभ लिपिक और सुपरवाइजर वर्ग के कर्मचारियों को भी मिलेगा।

विज्ञापन
Trending Videos

आनंद ने कहा कि गरीब और मजदूर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम वेतन बढ़ाया गया है। इससे महंगाई की मार झेल रहे श्रमिक वर्ग को राहत मिलेगी और असंगठित क्षेत्र के ऐसे श्रमिकों को महंगाई भत्ते पर रोक नहीं लगाई जा सकती है, जिन्हें सामान्य तौर पर केवल न्यूनतम मजदूरी मिलती है। इस कारण दिल्ली सरकार ने महंगाई भत्ते जोड़कर नए न्यूनतम वेतन की घोषणा की है। अब कुशल श्रमिकों के मासिक वेतन को 20,357 रुपये से बढ़ाकर 20,903 रुपये करते हुए 546 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अर्ध कुशल श्रमिकों के मासिक वेतन को 18,499 रुपये से बढ़ाकर 18,993 रुपये करते हुए 494 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन

वहीं, अकुशल मजदूरों का मासिक वेतन 16,792 रुपये से बढ़ाकर 17,234 रुपये किया गया है। सुपरवाइजर और लिपिक वर्ग के कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा। अब गैर मैट्रिक कर्मचारियों का मासिक वेतन 18,499 से बढ़ाकर 18,993 रुपये कर दिया गया है। इसी प्रकार से मैट्रिक पास का और गैर स्नातक कर्मचारियों का मासिक वेतन 20,357 से बढ़ाकर 20,903 रुपये किया गया है। स्नातक कर्मचारियों और इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले मजदूरों का मासिक वेतन 22,146 से बढ़ाकर 22,744 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें