फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी ट्रक ने खाना खा रहे मासूम को कुचला

Sun, 13 Dec 2015 01:14 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
महरौली रेलवे क्रॉसिंग्स के पास शनिवार सुबह मिनी ट्रक ने झुग्गी के बाहर खाना खा रहे मासूम को कुचल दिया। सिर में गंभीर चोट आने के कारण मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा किया।
विज्ञापन


सूचना पर कविनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जांच में पता चला है कि ट्रक चालक अनट्रेंड था, वह ट्रक चलाना सीख रहा था। हादसे के बाद मौके से भाग गया।

एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि मथुरा स्थित कौलाना गांव के रहने वाले नरेश कुमार पत्नी मीना और चार बच्चों के साथ महरौली स्थित झुग्गी झोपड़ी में रहता है। नरेश और मीना विकलांग हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब दस बजे झुग्गी झोपड़ी के बाहर नरेश  का छोटा बेटा केशव (3) खाना खा रहा था। इस दौरान वहां पर एक मिनी ट्रक तेजी से आया और केशव को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहिए के नीचे सिर आने से केशव की मौत हो गई। एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है ट्रक चालक अनट्रेंड था, वह ट्रक चलाना सीख रहा था, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें