फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो के सहारे आवास विकास देगा योजनाओं को रफ्तार

Thu, 15 May 2014 02:47 PM IST
अमर उजाला, वसुंधरा
विज्ञापन
विज्ञापन
निजी बिल्डरों की तर्ज पर लोनी और दिल्ली-सहारनपुर योजना को हिट करने के लिए आवास विकास भी अब मेट्रो को भुनाने जा रहा है। मेट्रो के आगामी प्रोजेक्ट परिषद की तीनो योजनाओं की ब्रांड वैल्यू को बढ़ाने का काम करेंगे।
विज्ञापन


सिद्धार्थ विहार में बहुमंजिला इमारतों की योजना के लिए हल्का रिस्पांस रहने के बाद परिषद अधिकारी अपनी अजंतापुरम और दिल्ली-सहारनपुर योजनाओं के लिए किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतना चाहते हैं। ऐसे में योजनाओं की लांचिंग से पहले ही इसकी मार्केटिंग का प्लान भी तैयार कर रहा है।

सिद्धार्थ विहार की रीलांचिंग, दिल्ली-सहारनपुर योजना में पांच अतिरिक्त फ्लैट की लांचिंग और अजंतापुरम की लांचिंग आचार संहिता के बाद होने की उम्मीद है। निजी बिल्डरों की तर्ज पर योजनाओं को हिट करने के लिए परिषद मेट्रो का सहारा लेगा।
विज्ञापन


आवास आयुक्त एमकेएस सुंदरम ने बताया कि मेट्रो का लाभ परिषद की योजनाओं को मिलेगा। इसे देखते हुए ही आवेदकों को मेट्रो रूट की जानकारी दी जाएगी।

सिद्धार्थ विहार से इंदिरापुरम तक मेट्रो फीडर चलाने पर विचार
परिषद अधिकारियों की मानें तो सिद्धार्थ विहार योजना से इंदिरापुरम नोएडा मेट्रो रूट के बीच मेट्रो फीडर चलाने पर भी विचार किया जा रहा है। इन बसों का संचालन परिषद कर सकता है। हालांकि इस पर अंतिम मुहर लगनी बाकी है। मगर योजना को हिट बनाने के लिए परिषद यह कदम उठाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें