फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय समय से पहले दौड़ेगी नया बस अड्डा मेट्रो

Tue, 24 Nov 2015 12:36 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक निर्माणाधीन मेट्रो प्रोजेक्ट में सबसे बाद में शामिल हुए राजनगर एक्सटेंशन मेट्रो स्टेशन का काम सबसे पहले शुरू हो गया है।
विज्ञापन


जमीन से लेकर पेड़ों की कटान तक का काम खत्म होने के बाद डीएमआरसी ने ट्रैक के साथ ही इस स्टेशन के निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है। दूसरी ओर सोमवार से नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन का काम भी डीएमआरसी ने शुरू करा दिया है।

दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा मेट्रो का एमओयू साइन होने के करीब दो माह बाद पूर्व जीडीए वीसी संतोष यादव की डिमांड पर डीएमआरसी ने रूट के आठवें स्टेशन निर्माण की मंजूरी दी थी।
विज्ञापन


डीएमआरसी के ट्रैक निर्माण शुरू करने के साथ ही जीडीए लगातार इस रूट पर स्टेशन की जमीन जुटाने समेत अन्य प्रक्रियाएं पूरी करने में लगा है।

सबसे पहले राजनगर एक्सटेंशन स्टेशन की 4215 वर्गमीटर जमीन जीडीए को मिली। यह जमीन डीएमआरसी को हैंडओवर की जा चुकी है। साथ ही यहां पेड़ों की कटान का काम भी खत्म हो गया है।

जीडीए ओएसडी डीपी सिंह के मुताबिक जमीन की उपलब्धता के आधार पर स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है। डीएमआरसी राजनगर एक्सटेंशन और अर्थला स्टेशन का निर्माण पहले ही शुरू करा चुकी है।

सोमवार को नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन का काम भी शुरू हो गया। जैसे-जैसे जमीन मिल रही है, उसे डीएमआरसी को ट्रांसफर किया जा रहा है।

दायीं ओर बनेगा आठवां स्टेशन
राजनगर एक्सटेंशन मेट्रो स्टेशन रूट का इकलौता स्टेशन होगा जोकि ट्रैक के दायीं ओर होगा। दरअसल, जीडीए ने महामाया स्टेडियम के सामने तीन लेन का ग्रेड सेपरेटर बनवाया है।
विज्ञापन


मेट्रो का ट्रैक अर्थला स्टेशन तक रोड के बीचोंबीच होगा। फिर यह हिंडन नदी के पास हज हाउस की ओर मुड़ेगा। यहां हिंडन पर मेट्रो का पुल होगा।

नदी पार कर मेट्रो ट्रैक जीटी रोड के बायीं ओर बनेगा। यहीं पर आठवां स्टेशन होगा। इसके आगे ट्रैक जीटी रोड के पास बीचोबीच आएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें