दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर आगामी 23 अप्रैल को मतदान वाले दिन सुबह चार बजे से मेट्रो चलेगी। डीएमआरसी ने चुनाव के चलते पोलिंग पार्टी को पोलिंग बूथ तक पहुंचाने के लिए यह फैसला लिया है। हालांकि, मेट्रो सुबह चार बजे से तो चलेगी पर इसकी फ्रीक्वेंसी 30-30 मिनट होगी।
डीएमआरसी के मुताबिक, मेट्रो की सभी लाइन पर रविवार को सुबह चार बजे से मेट्रो चलने लगेगी। पोलिंग पार्टी अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए मेट्रो की सवारी कर सकते है।
मगर उन्हें मेट्रो सामान्य परिचालन की तरह एक से दो मिनट के अंतराल पर नहीं बल्कि 30-30 मिनट पर मिलेगी। इसलिए वह समय से मेट्रो स्टेशन पर पहुंचे।