फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD चुनाव: शुक्रवार को थम जाएगा प्रचार का शोर, 3 नगर निगमों के लिए 23 को वोटिंग

Thu, 20 Apr 2017 08:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
MCD Election
विज्ञापन
दिल्ली के तीनों नगर निगमों का चुनाव प्रचार शुक्रवार शाम को थम जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार बिना किसी शोर-शराबे के शनिवार को मतदाताओं से संपर्क साध सकते हैं। इस तरह उम्मीदवारों के पास मतदाताओं को लुभाने के लिए अब बहुत कम समय बचा है। तीनों नगर निगम चुनाव के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा।
विज्ञापन


उम्मीदवार शुक्रवार शाम पांच बजे तक जनसभाएं कर सकेंगे और इसी समय तक लाउड स्पीकर बजा पाएंगे। इसके बाद वे अपने चुनाव चिह्न का झंडा गाड़ी पर लगाकर नहीं घूम सकेंगे। उधर, प्रत्याशी शुक्रवार को अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए पूरी ताकत झोकेंगे। 

राजनीतिक दलों के अधिकांश उम्मीदवारों ने अपने इलाके में स्टार प्रचारकों की जनसभाएं एवं रोड शो तय किए हैं। इसके अलावा नुक्कड़ सभाओं का भी कार्यक्रम तय किया है। इस तरह उम्मीदवार शुक्रवार शाम तक मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान के लिए आकर्षित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बीजेपी के इन नेताओं का होगा रोड शो

हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
भाजपा की ओर से कई केंद्रीय मंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत दिल्ली के सभी सांसद, भोजपुरी अभिनेता रवि किशन, हेमा मालिनी आदि जनसभाएं और रोड शो करेंगे। 

आम आदमी पार्टी के संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आदि भी रोड शो और जनसभाएं करेंगे। कांग्रेस ने भी अंतिम दिन अपने तमाम स्टार प्रचारक मैदान में उतारने का निर्णय लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें