फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो ने दिया यात्रियों को धोखा, तकनीकी खराबी के चलते घंटेभर तक बाधित रही सेवा 

Tue, 05 Apr 2016 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेट्रो रेल सेवा ने एक बार फिर यात्रियों को धोखा दे दिया। आईटीओ-फरीदाबाद के बीच तकनीकी खराबी के चलते सोमवार सुबह करीब घंटेभर तक मेट्रो सेवा बाधित रही। संचालन बाधित होने पर फरीदाबाद के मेट्रो स्टेशनों पर भारी भीड़ उमड़ गई। इसको ध्यान में रख सीआईएसएफ को यात्रियों की एंट्री बंद करनी पड़ी।
विज्ञापन


मेट्रो में तकनीकी खराबी आय दिन यात्रियों की परेशानी को बढ़ा रही है। एक बार फिर यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। सुबह करीब 10 बजे आईटीओ-फरीदाबाद के बीच सिग्नल प्रणाली में तकनीकी खराबी आ गई। इसका असर पूरी लाइन पर दिखाई दिया। फरीदाबाद के सभी नौ के स्टेशनों पर मेट्रो के पहिए थम गए। यात्रियों को अनाउंसमेंट के जरिए तकनीकी खराबी की जानकारी दी गई।

कुछ देर इंतजार करने के बाद यात्रियों ने प्लेटफॉर्म से वापस लौटना शुरू कर दिया। इस बीच स्टेशनों पर भीड़ बढ़ती देख सीआईएसएफ ने यात्रियों की एंट्री रोककर रखी। बताया जाता है कि स्टेशनों के टोकन काउंटर बंद करा दिए गए।
विज्ञापन


ट्रो सेवा बाधित होने का असर सड़कों पर भी दिखाई दिया। मेट्रो छोड़ यात्री ऑटो और बस का विकल्प अपनाने के लिए सड़कों पर आ गए। सुबह  करीब 11 बजे सेवा बहाल हुई। जिसके बाद यात्रियों को राहत मिली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें