फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो की शहर में दस्तक 40 मिनट में 10 किलोमीटर की दूरी

Mon, 13 Apr 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो ट्रेन ने रविवार को शहर में दस्तक दे दी। बदरपुर स्टेशन से एस्कॉर्ट्स-मुजेसर स्टेशन के बीच पहला आधिकारिक ट्रायल रन किया गया। यह ट्रायल सफल रहा। डीएमआरसी के मैनेजिंग डायरेक्टर मंगू सिंह ने विभिन्न टेक्नीशियन और इंजीनियरों के साथ ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन तक ट्रायल रन का निरीक्षण किया। शहर में पहली बार मेट्रो ट्रेन आने पर लोगों में उत्साह और खुशी दिखी।
विज्ञापन


इससे पहले बदरपुर-एस्कॉर्ट्स-मुजेसर मेट्रो रूट को बिजली सप्लाई करने वाले सेक्टर-46 स्थित इलेक्ट्रिकल रिसीविंग सब-स्टेशन की शुरुआत सिंह ने सुबह 9:30 फीता काटकर की। ट्रैक का ट्रायल लेने के लिए 6 डिब्बों वाली मेट्रो ट्रेन 10:45 बजे बदरपुर बॉर्डर स्टेशन पहुंची। यहां से ट्रेन ट्रायल रन पर धीमी गति से ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन की ओर रवाना हुई। ट्रेन में बैठे सिविल इंजीनियरों ने डिजाइन और अड़चनों का निरीक्षण किया तो संबंधित टेक्नीशियनों की निगाहें ट्रैक और ओएचई पर रहीं। ट्रेन को विभिन्न गतियों पर दौड़ा कर ट्रैक का व्यवहार जांचा गया।


एनएचपीसी चौक स्टेशन पर ट्रेन का ब्रेकिंग सिस्टम चेक किया गया। अधिकारियों ने ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर और ट्रेन के बीच होने वाले संचार को भी चेक किया। मेवला महाराजपुर, सेक्टर 27ए, बड़खल मोड़ होते हुए ट्रेन 11:25 बजे ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पहुंची। 40 मिनट में लगभग दस किलोमीटर के इस ट्रायल रन में कोई खास दिक्कतें नहीं आईं। ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत में एमडी मंगू सिंह ने आशा व्यक्त की कि डेढ़ माह के ट्रायल रन और सुरक्षा आयुक्त से एनओसी प्राप्त होने के बाद आम जनता के लिए इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें