गुरुवार को सुबह से तेज धूप खिली हुई थी। ऐसे में दिन के समय लोगों को सूरज की तपिश ने परेशान किया। शाम को मौसम में बदलाव आया और आसमान में हल्के बादल छाए। इस दौरान अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान में सामान्य से एक डिग्री कम यानी 20.9 डिग्री दर्ज किया।
स्पोर्ट्स कॉम्पेलक्स में 41 के पार पारा पहुंचा
मौसम विभाग के मुताबिक स्पोर्ट्स कॉम्पेलक्स इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नजफगढ़ में 40.6, रिज में 40.4, पूसा में 40.2 और पीतमपुरा में 40.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।