फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Alert: आज दिल्ली में बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का यलो अलर्ट, चलेगी धूल भरी आंधी

Fri, 19 Apr 2024 01:42 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शुक्रवार के दिन अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश का यलो अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में शुक्रवार को बारिश का यलो अलर्ट है। कई इलाकों में तेज बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिकिलोमीटर की गति से हवा चलने की संभावना है। इस दौरान धूल भरी आंधी का अनुमान है। ऐसे में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे अगले पांच दिनों तक दिल्ली वासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। शुक्रवार के दिन अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

विज्ञापन

गुरुवार को सुबह से तेज धूप खिली हुई थी। ऐसे में दिन के समय लोगों को सूरज की तपिश ने परेशान किया। शाम को मौसम में बदलाव आया और आसमान में हल्के बादल छाए। इस दौरान अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान में सामान्य से एक डिग्री कम यानी 20.9 डिग्री दर्ज किया।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉम्पेलक्स में 41 के पार पारा पहुंचा
मौसम विभाग के मुताबिक स्पोर्ट्स कॉम्पेलक्स इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नजफगढ़ में 40.6, रिज में 40.4, पूसा में 40.2 और पीतमपुरा में 40.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें