मंगलवार को भी बारिश व बादलों की आवाजाही से मौसम सुहावना बना रहा। इस कारण से अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापान सामान्य से दो डिग्री कम 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन भर बादल छाए रहे और दिन के समय बारिश हुई। दिल्ली में शाम साढ़े पांच बजे तक 012.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि सोमवार सुबह 8:30 बजे से मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक 020.2 मिमी बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश दिल्ली विश्वविद्यालय इलाके में 025.5 मिमी दर्ज की गई। रिज में 23.8 मिमी बारिश हुई।
अगस्त में 12 दिन बारिश दर्ज हो चुकी है और इस तरह इसने अगस्त माह की बारिश का कोटा पूरा कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी इस सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहेगा। 14 अगस्त से 16 अगस्त तक येलो अलर्ट के कारण मध्यम से तेज बारिश का अनुमान है। 19 अगस्त के बाद से बारिश थोड़ी हल्की होगी। पूरे सप्ताह अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
लाल-किले के आसपास पानी निकालने के लिए पंप लगाए
वहीं स्वतंत्रता दिवस पर बारिश के पूर्वानुमान के कारण लाल-किले के आसपास के इलाकों में जलभराव न हो इसके लिए पंप लगाए गए हैं। जिससे कि पानी जमा न हो और उसे आसानी से निकाला जा सके। इन इलाकों में चांदनी चौक, जामा मस्जिद, आईएसबीटी समेत अन्य इलाके शामिल है। जिससे कि पानी जमा होने पर जल्द से जल्द उसे निकाला जा सके।
दिल्ली का तापमान
अधिकतम तापमान: 33.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान : 25.0 डिग्री सेल्सियस
14 अगस्त को सूर्यास्त: शाम 7:01 मिनट
15 अगस्त को सूर्योदय: सुबह 5:51 मिनट