राजधानी में लोग दिनभर उमस भरी गर्मी से परेशान दिखे। सुबह से ही धूप ने लोगों को पसीने-पसीने किया। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार से अच्छी बारिश हो सकती है। इसके लिए बुधवार तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, मौसम विभाग का रविवार के लिए बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। हालांकि, मौसम विभाग द्वारा बारिश का अनुमान कमजोर साबित हो रहा है।