फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में अकेली महिला यात्री को मदद देगी ‘मेरी सहेली’

Mon, 26 Oct 2020 02:29 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे इन दिनों अनोखा अभियान चला रहा है। अभियान का नाम मेरी सहेली है। इसके तहत अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं का सफर सुरक्षित होगा। इसके लिए रेल सुरक्षा बल की तरफ से टीम तैनात की गई है। ‘मेरी सहेली’ के लिए आरपीएफ की पांच महिला जवानों की टीम गठित की जा रही है। 

विज्ञापन


यह महिलाओं को सुरक्षित सफर कराने में सहयोगी बन रही है। यह टीमें 24 घंटे सुरक्षा और जागरूकता के अभियान में जुटी हैं। इस टीम से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेनों में अकेली महिलाओं को संभावित खतरों के प्रति आगाह करते हुए सुरक्षात्मक उपायों की जानकारी दी जा रही है। महिलाओं के बीच एक पर्चा भी बांटा जा रहा है। 

इसमें हेल्पलाइन नंबर से अवगत किया जा रहा है। साथ ही, खतरे की स्थिति में क्या करें और क्या नहीं, के पाठ पढ़ाए जा रहे है। यात्रा में किसी भी तरह की समस्या पर महिलाएं हेल्पलाइन नंबर 182 पर फोन कर सकती हैं। उनका मैसेज कंट्रोल रूम पहुंचेगा और ट्रेन के अगले स्टेशन तक पहुंचने के पहले ही पुलिस टीम उन्हें मदद पहुंचा देगी। रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही सभी जोन में इस तरह की टीमों का गठन कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें