दिल्ली से रोजाना गुड़गांव आने वालों के लिए मेरी बस डॉट कॉम बेहतर बस सेवा देगी। इसका सबसे अधिक लाभ गुड़गांव के कॉरपोरेट सेक्टर में काम करने वाले हजारों लोगों को होगा।
शनिवार को डीएलएफ सिटी क्लब फेज-4 में इस बस सेवा की लांचिंग की गई। इसका उद्घाटन गुड़गांव के पुलिस कमिश्नर आलोक मित्तल ने किया। यह बस पूरी तरह से वातानुकूलित है। बस में सीटों का रिजर्वेशन होगा। इसकी ऑनलाइन बुकिंग की जाएगी।
मेरी बस डॉट कॉम के डायरेक्टर संजीव कक्कड़ का कहना है कि दिल्ली से गुड़गांव रोजाना हजारों की संख्या में लोग आते हैं। उन्हें आने-जाने में काफी परेशानी होती है। लोगों को इस परेशानी से निजात दिलाने के अलावा यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए यह बस सेवा शुरू की जा रही है।
लोग अपने पसंद की सीट खुद बुक करा सकते हैं। यह बसें दिल्ली के 12 स्थानों से मिलेंगी, जो गुड़गांव के साइबर सिटी तक जाएंगी। यात्रियों के लिए एक बार की रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये है।
यह है किराया
किराए की श्रेणी को तीन जोनाें बांटा गया है। जोन वन 25 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करने वालों को महीने में 3999 रुपये खर्च करने होंगे। जोन दो में 26 से 35 किलोमीटर तक की यात्रा करने वाले को 4499 और जोन तीन में 36 किलोमीटर या उससे अधिक वाले को महीने में 4999 रुपये प्रतिमाह किराए के रूप में चुकाना होगा।
बस का रूट और
समय
बस रूट
समय
आनंद विहार
टू साइबर सिटी
सुबह 7:00 से
8:45 बजे
अवंतिका टू
साइबर सिटी
सुबह 7:00 से
8:45 बजे
बदरपुर टू
साइबर सिटी
सुबह 7:15 से
8:45 बजे
बुराडी टू
साइबर सिटी
सुबह 6:45 से
8:45 बजे
दिलशाद गार्डन
टू साइबर सिटी
सुबह 6:45 से
8:45 बजे
जहांगीरपुरी
टू साइबर सिटी
सुबह 7:00 से
8:45 बजे
मयूर विहार-3
टू साइबर सिटी
सुबह 7:00 से
8:45 बजे
मॉडल टाउन टू
साइबर सिटी
सुबह 7:00 से
8:45 बजे
पश्चिम विहार
ईस्ट टू साइबर सिटी
सुबह 7:15 से
8:45 बजे
रोहिणी-16
टू साइबर सिटी
सुबह 7:00 से
8:45 बजे
रोहिणी-17
टू साइबर सिटी
सुबह 7:00 से
8:45 बजे
सरिता विहार
टू साइबर सिटी
सुबह 7:15 से
8:45 बजे