फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने सौंपा ज्ञापन, भर्तियों में धांधली करने का लगाया आरोप

Fri, 01 Jul 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने  सरकारी पदों की भर्तियों में धांधली होने का आरोप लगाते हुए जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्रियों, विधायकों और दलालों की आपसी सांठगांठ से यह धंधा फल फूल रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में मांग की है कि युवाओं की प्रतिभा और योग्यता को दरकिनार करते हुए नियुक्तियां करने वाले राजनेताओं, अफसरों और कथित दलालों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए।

आप के लोस क्षेत्र अध्यक्ष रणवीर चंदीला ने कहा कि रोहतक नगर निगम में 64 व्यक्तियों की भर्ती में जो धांधली हुई, पार्टी उसका विरोध करती है और आगामी 2 जुलाई को रोहतक के विधायक मनीष ग्रोवर के आवास का घेराव करेगी।
विज्ञापन


इसी संबंध में उपायुक्त को ज्ञापन दिया गया है। रोहतक के भर्ती कांड को लेकर उनकी पार्टी प्रदेश के हर जिले में उपायुक्तों को ज्ञापन देकर अपना विरोध दर्ज करा रही है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें