फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महरौली में गरज रहा बुलडोजर: मिर्च पाउडर से भी नहीं डरे डीडीएकर्मी, चौथे दिन भी जारी है तोड़फोड़

Mon, 13 Feb 2023 02:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली

सार

महरौली में आज चौथे दिन भी डीडीए की कार्रवाई जारी है। इस बीच कई स्थानीय लोगों का तो ये भी आरोप है कि उन्होंने डीडीए की टीम से एक घंटे का वक्त मांगा था लेकिन टीम ने उन्हें समय नहीं दिया। 
विज्ञापन
महरौली में सोमवार को फिर चला बुलडोजर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विकास प्राधिकरण ने रविवार को महरौली में स्थानीय महिलाओं के साथ हुई नोकझोंक के बावजूद सोमवार को भी बुलडोजर की कार्रवाई जारी रखी हुई है। इस दौरान आज भी डीडीए को स्थानीय लोगों का विरोध झेलना पड़ रहा है।

विज्ञापन


कई स्थानीय लोगों का तो ये भी आरोप है कि उन्होंने डीडीए की टीम से एक घंटे का वक्त मांगा था लेकिन टीम ने उन्हें समय नहीं दिया। एक स्थानीय महिला का आरोप है कि उसके परिवार ने कोर्ट में स्टे ऑर्डर के लिए याचिका दाखिल की है जिस पर एक घंटे में फैसला आ जाएगा लेकिन बुलडोजर के साथ आई डीडीए की टीम उनकी एक बात नहीं सुन रही। महिला ने कहा यह सरासर गुंडागर्दी है।
 

रविवार को महिलाओं पुलिसकर्मियों पर मिर्च पाउडर फेंका

रविवार को डीडीए व पुलिस को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना भी करना पड़ा। कुछ महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर मिर्च पाउडर तक फेंक दिया। इस कारण पुलिस ने कुछ महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस की मदद से डीडीए अब तक करीब 1200 गज भूमि पर तोड़फोड़ कर चुका है।

विज्ञापन


सुबह पुलिस व डीडीए कर्मचारियों के तोड़फोड़ के लिए आते ही महिलाओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं ने डीडीए व दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, लेकिन उनकी एक नहीं चली। महिलाओं की नोकझोंक भी हुई। इस बीच कुछ महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर मिर्च पाउडर फेंक दिया।

पुलिस ने सख्ती बरतते हुए लोगों को खदेड़ दिया। इसके बाद डीडीए ने बुलडोजर चलाना शुरू किया। डीडीए ने करीब दो दर्जन फ्लैटों पर कार्रवाई की। इस दौरान लोगों के समर्थन में किसी भी दल का कोई नेता नहीं पहुंचा, जबकि स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि अब उनके मकान नहीं तोड़े जाएंगे। डीडीए का कहना है कि नौ मार्च तक तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

दिसंबर में चिपकाए गए थे नोटिस

आर्कियोलॉजिकल पार्क में जी 20 शिखर सम्मेलन की बैठक होगी। इससे पहले कार्रवाई पूरी की जानी है। डीडीए के अनुसार, दिसंबरमें लोगों को सचेत करने के लिए दीवारों पर नोटिस चिपकाए गए थे। नोटिस के माध्यम से अवगत कराया गया था कि दस दिनों के भीतर इस भूमि से सभी अनधिकृत निर्माण को लोग हटा लें, लेकिन मगर लोगों ने नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया। इस कारण शुक्रवार से दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें