फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ कचहरी में फिर होना था शूटआउट

Fri, 21 Feb 2014 12:53 PM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर पुलिस ने जेल में बंद योगेश भदौड़ा गैंग के तीन शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। इनकी प्लानिंग बृहस्पतिवार को मेरठ कचहरी में भदौड़ा गांव के पूर्व प्रधान कृष्ण की हत्या करने की थी, लेकिन वारदात से पहले ही दबोच लिए गए।
विज्ञापन


इन्होंने पतला गांव के बीएसएफ जवान की हत्या भी की थी, जिसमें मोदीनगर पुलिस को इनकी तलाश थी। इनसे दो कार, एक बाइक और तीन तमंचे बरामद किए हैं।

दो माह में ही ये गैंग एनसीआर और मेरठ जोन में गोलियां मारकर 17 से ज्यादा कार लूट और हत्याएं कर चुका है। इनमें एक शूटर महज 18 साल का है, दसवीं तक पढ़ा है। इस गैंग के दो बदमाश मेरठ एसओजी ने पकड़े हैं।

एसपी देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार शूटर हिमांशु उर्फ नरसी, लक्ष्मण और पवन शर्मा हैं। हिमांशु मोदीनगर और बाकी दोनों मेरठ जिले के चिंदौड़ी थाना सकरपुर और कल्याणपुर थाना जानी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


नरसी महज 18 साल का है। कार लूट के दौरान वही गोली चलाता था। तीन माह पहले इन्होंने गांव की टशनबाजी में पूर्व प्रधान कृष्ण के बेटे कपिल की हत्या की थी।

पूर्व प्रधान केस के पैरवी कर रहे हैं, इसलिए उनकी हत्या की प्लानिंग थी। पुलिस को सर्विलांस से इनकी प्लानिंग का पता चला था। बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे मवी-बुदाना मार्ग से इन्हें मुठभेड़ के बाद दबोचा।

9 दिसंबर 2013 को पतला गांव के बीएसएफ जवान अंकित शर्मा की इसी गैंग ने महम्मदपुर मार्ग पर कार लूट के बाद गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाद में कार जली हालत में बड़ौत में मिली थी। गिरोह के दो सदस्य गौरव और नितिन निवासी निवाड़ी रोड को मेरठ एसओजी ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जेल से गैंग चला रहा योगेश!
पुलिस सूत्रों का कहना है कि योगेश भदौड़ा जेल से ही गैंग चला रहा है। अब भदौड़ा गांव में गैंगवार की आशंका जताई जा रही है।

2014 में इन वारदातों का भी खुलासा
08 जनवरी: मेरठ नौंचदी थाने में तैनात सिपाही और उनके बेटे से कार लूटी।
03 फरवरी : मेरठ के किठौर में जुल्फीकार को गोली मारकर हत्या, कार लूटी।
11 फरवरी : कंकरखेड़ा में पेट्रोल पंप से 14 हजार की लूट की।
12 फरवरी : मेरठ परतापुर में स्वीफ्ट कार लूटी। यह कार बरामद हुई है।
14 फरवरी : मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र में स्कार्पियो लूटी।
13 फरवरी: : सिंभावली निवासी अनुराग से कार लूटी।
15 फरवरी : मेरठ के परतापुर से अपाची और जानी क्षेत्र सीबीजेड बाइक लूटी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें