सेक्टर-2 निवासी एक महिला डॉक्टर ने मेडिकल स्टोर संचालक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। घटना के वक्त पीड़िता आरोपी के मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गई थी।
विरोध करने पर आरोपी ने डॉक्टर को परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। वसुंधरा सेक्टर-2 निवासी होम्योपैथिक डॉक्टर इलाके में ही क्लीनिक चलाती हैं।
उनके पिता भी दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह वह घर के पास ही स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गईं थीं।
इस दौरान मेडिकल स्टोर संचालक अकेला पाकर उनके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध किया तो मेडिकल स्टोर संचालक ने उनका हाथ पकड़ लिया और किसी को इस बारे में बताने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाना इंदिरापुरम में शिकायत दी है। पीड़िता के अनुसार, पहले भी कई बार मेडिकल स्टोर संचालक उन पर छींटाकशी कर चुका है।
बढ़ी छेड़खानी
28 जून 2015: शिप्रा सनसिटी स्थित पार्लर में महिला से छेड़छाड़
16 अप्रैल 2015: हिंडन एयरबेस के पास ऑटो सवार छात्रा से बाइक सवार युवकों ने की छेड़छाड़