फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेप्टिक टैंक में गिरकर मासूम की मौत

Wed, 20 Jan 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला, वैशाली
विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा में घर के पास खाली प्लॉट में खेल रहे चार वर्षीय मासूम की मंगलवार शाम पुराने सेप्टिक टैंक में गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। वे शव को बिहार ले गए हैं।
विज्ञापन


एसओ खोड़ा अवधेश यादव ने बताया प्रकाश नगर में धर्मवीर के मकान में बिहार निवासी मंगल पत्नी और चार वर्षीय बेटे के साथ किराए पर रहते हैं। दंपति नोएडा में एक्सपोर्ट कंपनी में हेल्पर हैं।

सोमवार को दोनों कंपनी में काम करने गए थे। उनका बेटा अजय शाम करीब चार बजे घर के पास ही खाली प्लॉट में बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान वह प्लॉट में पड़े पाइप पर बैठकर खेलने लगा।
विज्ञापन


तभी उसका पैर फिसला और वह पाइप के ऊपर से लुढ़क गया और प्लॉट में बने सेप्टिक टैंक में जा गिरा। साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोगों ने अजय को बाहर निकाला।

उसे दिल्ली के एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ ने बताया कि बच्चे के परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।

सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर गए थे। परिजन बच्चे को लेकर बिहार रवाना हो गए हैं। शिकायत दी जाती है तो प्लॉट मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्लॉट मालिक का पता लगा रही पुलिस
बच्चे की मौत के बाद पुलिस प्लॉट मालिक की तलाश कर रही है। दरअसल, कुछ समय पहले तक प्लॉट पर मकान बना था, जिसे प्लॉट मालिक ने तुड़वा दिया, मगर टैंक को नहीं भरवाया। इस टैंक में बारिश का पानी और पत्थर भरे थे। प्लॉट मालिक की लापरवाही सामने आ रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें