फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट MST में होगा मेडिकल रिकॉर्ड

Sun, 09 Mar 2014 04:11 PM IST
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम की एमएसटी का नया रूप जल्द ही सामने आने वाला है। नई एमएसटी मेडिकल गाइड की तरह भी काम करेगी। स्मार्ट एमएसटी की चिप में पैसेंजर का हेल्थ रिकार्ड भी डाउनलोड किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें यात्री के प्रमुख गंभीर रोग और खास दवाइयों से एलर्जी का रिकॉर्ड रहेगा। नई व्यवस्था से आपात स्थिति में यात्री का तत्काल उपचार शुरू किया जा सकेगा।

नए रूप में एमएसटी जुलाई तक आ जाएगी। अभी तक एमएसटी की चिप में धनराशि और यात्री का नाम-पता रखा गया है। नई एमएसटी में रुपयों और यात्री के एड्रेस के साथ ही उसके स्वास्थ्य की जानकारियां भी होंगी। इसमें ब्लड ग्रुप, मेडिसिन एलर्जी, शुगर, हृदय संबंधी रोग आदि का रिकॉर्ड रहेगा।

यात्री के फैमिली डाक्टर और परिवार के लोगों का कांटेक्ट नंबर भी चिप में रहेगा। हादसे या आपात स्थिति में किसी भी अस्पताल में एमएसटी को स्वैप कर चिकित्सक तत्काल उपचार शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


इससे उपचार से पहले आवश्यक परीक्षण के नाम पर बर्बाद होने वाले समय को बचाया जा सकेगा, जिससे यात्रियों के खतरे घटेंगे।

एमएसटी का रूप बदलने के साथ ही फायदा भी बढ़ गया है। एटीएम कार्ड की तरह बनाई जाने वाली इस एमएसटी से रूट की बाध्यता नहीं होगी। इससे देश भर में कहीं भी परिवहन निगम की बस में सफर किया जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें