फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मीडिया ने ली है आप को खत्म करने की सुपारी'

Mon, 04 May 2015 06:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि मीडिया के एक बड़े तबके में आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश चल रही है।
विज्ञापन


पार्टी से संबंधित विवादों के मद्देनजर उन्होंने कहा कि आप के खिलाफ के बड़ा षड्यंत्र रचा जा रहा है। मीडिया का एक बड़ा तबका आम आदमी पार्टी को खत्म करने की सुपारी भी ले चुका है।

दरअसल आम आदमी पार्टी कानून मंत्री जितेंद्र सिंह की फर्जी डिग्री और जंतर-मंतर पर हुई किसान आत्महत्या के मामलों में विरोधी पार्टीयों के निशाने पर है।

केजरीवाल ने कहा कि अगर कोई चैनल गलत कंटेट चला रहा है तो इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। अगर आपको लगता है कि कोई विशेष चैनल तथ्यात्मक रूप से कुछ गलत दिखा रहा है तो आपको उस मुद्दे को उठाना चाहिए।
विज्ञापन

मीडिया के खिलाफ हो पब्लिक ट्रायल

इसके लिए पब्लिक ट्रायल हो सकती है। वे दिल्ली में 8-10 स्थानों पर लोगों को इकट्ठा करके गलत मीडिया क्लिप को उनके सामने रख सकते हैं। इसे जनता की ट्रायल के तौर पर शुरू किया जा सकता है।

एक समाचार वेबसाइट की लॉचिंग के मौके पर केजरीवाल ने तोमर का बचाव करते हुए कहा कि उनका तोमर से कोई संबंध नहीं है और ना ही तोमर उनके मित्र है। इसलिए वे उन्हें क्यों बचाएंगे?

तोमर पर आरोप लगने के बाद ही उन्होंने तोमर को स्पष्टीकरण देने के लिए कहा था। दिल्ली के मुख्यमंत्री के मुताबिक अगर आप तोमर के जवाब को देखेंगे तो आपको भी वे बेकसूर नजर आएंगे।

तोमर निर्दोष हैं और उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। कोर्ट ने इस मामले पर कुछ नहीं कहा है, जबकि मीडिया कुछ भी बोल रहा है। मीडिया तोमर को बर्खास्त करवाना चाहता है।
विज्ञापन

जंतर-मंतर की घटना के बाद नहीं आई नींद

वहीं जंतर-मंतर पर किसान गजेंद्र की आत्महत्या पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि रैली में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना होगी।

वे मंच पर बैठे थे, जहां से पेड़ पर बैठा किसान नजर नहीं आ रहा था। पुलिस को उसे बचाना चाहिए था क्योंकि वे इसके बारे में जानते थे। जब उसकी बॉडी पेड़ से नीचे उतारी गई तो वो जीवित था।

आत्महत्या पर दुख व्यक्त करते हुए केजरीवाल ने कहा कि जंतर-मंतर की उस घटना के बाद खुद केजरीवाल और आप नेता रात भर सो नही पाए। केजरीवाल ने दूसरे मुद्दों पर भी अपनी राय रखी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें