फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीडी का 311 ऐप लोगों की बढ़ा रहा है परेशानी : देवेंद्र यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि एमसीडी का 311 ऐप लोगों की समस्याओं का पारदर्शी समाधान करने के बजाय उनकी परेशानी बढ़ा रहा है। उनका कहना है कि ऑनलाइन शिकायत दर्ज होने के बाद भी अधिकांश मामलों में समय पर कार्रवाई नहीं होती और कई शिकायतें सही विभाग तक नहीं पहुंचती।
विज्ञापन

यादव ने कहा कि एमसीडी व दिल्ली सरकार डिजिटल सेवाओं के नाम पर उपलब्धियां गिना रही हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर प्रदूषण, आरटीआई, ट्रेड लाइसेंस, भवन अनुमति, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, राशन कार्ड, ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र, प्रॉपर्टी टैक्स व डोमिसाइल जैसी सेवाओं के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि 311 ऐप पर शिकायत दर्ज करते समय पहले शिकायतकर्ता का ईमेल लिया जाता था, लेकिन अब ऐसा ईमेल दिखाया जाता है जो अस्तित्व में नहीं है, जिससे अपडेट नहीं मिल पाते।
यादव ने कहा कि अधिकारी बिना समाधान किए शिकायतें बंद कर देते हैं, जिससे नागरिकों को बार-बार एमसीडी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। मानसून में खराब सड़कों व खुले मेनहोल से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें