फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: MCD पार्कों को करेगा हरा-भरा, पहले चरण में हर जोन में एक पिंक पार्क और एक स्कल्पचर पार्क बनेगा

Tue, 23 May 2023 02:11 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पार्कों में घास से लेकर पौधे लगाए जाएंगे। हर जोन में एक पिंक पार्क और एक स्कल्पचर पार्क विकसित किए जाएंगे। इस तरह एमसीडी में पहले चरण में 12 पिंक पार्क और 12 स्कल्पचर पार्क बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमसीडी तीन महीने के भीतर अपने 150 से ज्यादा पार्कों को हरा-भरा करेगा। पहले चरण में हर जोन में एक पिंक और एक स्कल्पचर पार्क बनाया जाएगा। सभी पार्कों की जोन वाइज सूची तैयार हो गई है।

विज्ञापन

मेयर डॉक्टर शैली ओबरॉय ने एमसीडी के पार्कों को विकसित करने के संबंध में सोमवार को निगम अधिकारियों के साथ सिविक सेंटर में बैठक की। इसमें सभी 12 जोन के अधिकारी भी मौजूद थे। उद्यान विभाग के अधिकारियों ने बैठक के दौरान बताया कि दिल्ली नगर निगम द्वारा पहले चरण में 150 से ज्यादा पार्कों को विकसित किया जाएगा। पहले चरण में एक एकड़ से ऊपर के पार्कों को तीन माह के भीतर विकसित किया जाएगा। 
विज्ञापन

इसमें पार्कों में घास से लेकर पौधे लगाए जाएंगे। हर जोन में एक पिंक पार्क और एक स्कल्पचर पार्क विकसित किए जाएंगे। इस तरह एमसीडी में पहले चरण में 12 पिंक पार्क और 12 स्कल्पचर पार्क बनाए जाएंगे। इसकी जोन वाइज लिस्ट बनकर तैयार है। पिंक पार्क महिलाओं के लिए विकसित किए जाएंगे। वहीं स्कल्पचर पार्क वेस्ट, कबाड़ से बनी कलाकृतियों से विकसित किए जाएंगे। ये दोनों पार्क आकर्षक होंगे।

किस जोन में कितने पार्क
सेंट्रल जोन-17
साउथ जोन-10
करोल बाग जोन-10
सिटी एसपी जोन-5
शाहदरा नॉर्थ जोन-22
शाहदरा साउथ जोन-13
नरेला जोन-6
रोहिणी जोन-28
वेस्ट जोन-6
नजफगढ जोन-17
केशवपुरम जोन-18
सिविल जोन-5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें