एमसीडी ने सफाई कर्मियों के वेतन के लिए 226.95 करोड़ रुपये और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के वेतन के लिए 97.88 करोड़ रुपये व तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के वेतन के लिए 47.15 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
दिल्ली नगर निगम के सभी सफाई कर्मियों और तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के एक माह के वेतन का रास्ता साफ हो गया है। एमसीडी ने इसके लिए 371.98 करोड़ रुपये सोमवार को जारी किए हैं। सफाई कर्मियों का करीब दो-तीन महीने का वेतन बकाया था। वेतन का पैसा मिलने से इन्हें काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
एमसीडी ने सफाई कर्मियों के वेतन के लिए 226.95 करोड़ रुपये और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के वेतन के लिए 97.88 करोड़ रुपये व तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के वेतन के लिए 47.15 करोड़ रुपये जारी किए हैं। एमसीडी के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा है कि वह अपने कर्मचारियों का वेतन समय पर देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। निगम के एकीकरण के बाद यह तीसरा मौका है, जब सफाई कर्मियों को उनका एक महीने का पूरा वेतन मिल गया है।