दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने मतदाताओं को मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने की अनुमति देने का निर्णय लिया है। मतदाताओं को मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल का उपयोग करने की सख्त मनाई है। उनको अपना मोबाइल साइलेंट मोड पर रखना होगा।
एमसीडी चुनाव को लेकर दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने शनिवार शाम घोषणा की है कि मतदाता मतदान केंद्र पर मोबाइल फोन ले जा सकेंगे। इस दौरान हालांकि उन्हें मोबाइल का इस्तेमाल करने की सख्त मनाही होगी।
विज्ञापन
आयोग का कहना है कि अधिकतर मतदाताओं को यह मालूम नहीं होता कि मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाना मना है। इस कारण मतदाता अपने साथ मोबाइल फोन ले जाते हैं मगर जब उन्हें मोबाइल के साथ अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाती तो वे इधर-उधर मोबाइल रखने का प्रयास करते हैं। इस दौरान बहुत से मतदाताओं को मोबाइल मोबाइल फोन रखने में दिक्कत आती है और े बिना मतदान किए ही अपने घर लौट जाते हैं। इसका असर मतदान प्रतिशत पर पड़ता है।
दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने उसके मद्देनजर मतदाताओं को मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने की अनुमति देने का निर्णय लिया है। मतदाताओं को मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल का उपयोग करने की सख्त मनाई है। उनको अपना मोबाइल साइलेंट मोड पर रखना होगा।