फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD Elections 2022: दिल्ली में सभी थोक व खुदरा बाजार रहेंगे बंद, सीटीआई ने किया सूचित

Sat, 03 Dec 2022 08:10 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली

सार

सीटीआई के चेयरमैन ब्रजेश गोयल ने बताया कि चुनाव आयोग ने हालांकि एमसीडी चुनाव के दिन किसी आधिकारिक अवकाश की घोषणा नहीं की है। वेंडर भ्रमित थे कि रविवार को अवकाश होगा कि नहीं। सीटीआई और बाजार संघों ने आपस में बात कर यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
एमसीडी इलेक्शन 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में रविवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनावों को देखते हुए सभी बाजार बंद रहेंगे। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज (सीटीआई) ने शनिवार को यह सूचना दी।

विज्ञापन


सीटीआई के चेयरमैन ब्रजेश गोयल ने बताया कि चुनाव आयोग ने हालांकि एमसीडी चुनाव के दिन किसी आधिकारिक अवकाश की घोषणा नहीं की है। वेंडर भ्रमित थे कि रविवार को अवकाश होगा कि नहीं।

उन्होंने आगे कहा, ''क्योंकि थोक बाजार में रविवार को बंद रहता है। लेकिन करोल बाग, गांधी नगर लाजपत नगर, कृष्णा नगर, कमला नगर, साउथ एक्सटेंशन, शाहदरा, लक्ष्मी नगर, रोहिणी, पीतमपुरा आदि खुदरा बाजार रविवार को खुलते हैं। हालांकि मार्केट संघों और सीटीआई ने आपस मे बात करके रविवार को बाजार बंद रखने का फैसला किया है।''

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें