फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD Election: स्मृति ईरानी का केजरीवाल पर पलटवार, पूछा- आखिर सात साल तक क्यों रोक कर रखा फंड?

Fri, 11 Mar 2022 03:54 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्मृति ईरानी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल बताएं कि उन्होंने एमसीडी को 13 हजार करोड़ रुपये से वंचित रखा। केजरीवाल ने विकास कार्यों का पैसा जानबूझकर रोका।
विज्ञापन
स्मृति ईरानी-अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने केंद्र के दबाव में एमसीडी के चुनाव टालने की घोषणा कर दी है। केजरीवाल ने कहा कि शायद देश के 75 सालों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ होगा कि केंद्र सरकार ने सीधे किसी राज्य के चुनाव आयोग को चुनाव टालने के लिए कहा होगा।

विज्ञापन


स्मृति ईरानी ने मुख्यमंत्री केजरीवाल से सवाल किया है कि आखिर सात साल एमसीडी का फंड क्यों रोका। कहा कि पार्कों, अस्पतालों और कम्युनिटी सेंटर का पैसा क्यों रोका। एससीडी सुधार को केजरीवाल ने मंजूरी क्यों नहीं दी। एमसीडी को 13 हजार करोड़ रुपये से वंचित रखा। साथ ही विकास कार्यों का पैसा जानबूझकर रोका। इतना ही नहीं सफाईकर्मियों का पैसा भी रोका।
विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः  MCD Election: मोदी जी, हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि एमसीडी चुनाव मत टालिए

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें