फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD Election Result: सत्येंद्र जैन की मालिश वाले वीडियो ने बदले समीकरण, क्षेत्र के तीनों वार्ड पर भाजपा जीती

Wed, 07 Dec 2022 01:42 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

शकूर बस्ती के सरस्वती वार्ड नंबर 58 से शिखा भारद्वाज गुप्ता ने जीत दर्ज की है। वहीं पश्चिम विहार वार्ड नंबर 59 से विनीत वोहरा ने तो रानीबाग वार्ड नंबर 60 से ज्योति अग्रवाल से जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली नगर निगम के चुनाव परिणाम आ गए हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती से विधायक हैं। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में वे तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनके निर्वाचन क्षेत्र में आने वाला शकूर बस्ती सबसे ज्यादा चर्चित इलाकों में शामिल रहा। यहां तीनों वार्डों पर भाजपा ने जीत दर्ज कर आप नेता को तगड़ा झटका दिया है।

विज्ञापन


शकूर बस्ती के सरस्वती वार्ड नंबर 58 से शिखा भारद्वाज गुप्ता ने जीत दर्ज की है। वहीं पश्चिम विहार वार्ड नंबर 59 से विनीत वोहरा ने तो रानीबाग वार्ड नंबर 60 से ज्योति अग्रवाल से जीत दर्ज की है।



माना जा रहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन का हाल ही में वायरल हुआ मालिश कराते हुए उनका वीडियो इसमें निर्णायक साबित हुआ है। तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन के कई वीडियो वायरल हुए थे। किसी वीडियो में वे अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद कैदी से मालिश कराते हुए नजर आ रहे हैं तो एक वीडियो में कई जेल कर्मी उनके कमरे की सफाई करते नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में निलंबित चल रहे तिहाड़ के जेल अधीक्षक जैन की सेल के अंदर उनसे मिलते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


गंभीर और आदेश गुप्ता के क्षेत्र में ये है हाल
पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर के एमसीडी के इस वार्ड के मतदाता हैं। वहीं, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता भी इसी वार्ड में रहते हैं। इस वार्ड में भाजपा से मनिका निश्चल, आम आदमी पार्टी से आरती चावला और कांग्रेस से चीना मलिक चुनावी मैदान में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें