फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi MCD Result 2022: आप की सबसे कम उम्र की प्रत्याशी की जीत, बनना चाहती हैं आईएएस

Wed, 07 Dec 2022 01:35 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

एमसीडी चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है और इस बार आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है। कुछ ऐसे प्रत्याशी रहे हैं जिन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, उन्हीं में से एक हैं आम आदमी पार्टी की रोहतास नगर के सबसे कम उम्र की शिवानी पांचाल।
विज्ञापन
जीत के बाद शिवानी पांचाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास नगर विधानसभा से बीजेपी के गढ़ में आप ने सेंध लगाई है। आम आदमी पार्टी की रोहतास नगर के सबसे कम उम्र की शिवानी पांचाल (24) ने जीत दर्ज की है। शिवानी डीटीयू से पीजी कर रही हैं। इसके अलावा वह यूपीएससी की तैयारी में भी जुटी हुई हैं। शिवानी ने पूरा चुनाव शिक्षा पर लड़ा है। उन्होंने भाजपा की मौजूदा पार्षद शुमनलता नागर को शिवानी को हराया है। शिवानी के पिता की छह महीने पहले ही मौत हो गई थी। शिवानी चार भाई बहनों में सबसे छोटी है।

विज्ञापन




कुछ और प्रत्याशियों ने भी खींचा ध्यान
कई ऐसी सीटों के भी परिणाम आ गए हैं जो काफी चर्चा में रहीं। उन्हीं में से एक सुल्तानपुरी-ए वार्ड नंबर 43 में चर्चित प्रत्याशी बॉबी किन्नर ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा। सुल्तानपुर माजरा विधानसभा में मौजूद तीन में से एक प्रमुख वार्ड नंबर- 43 सुल्तानपुरी-ए वार्ड है। बॉबी किन्नर ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की  एकता जाटव को मात दी। आम आदमी पार्टी ने पूर्व पार्षद संजय को टिकट काटकर बॉबी किन्नर को मैदान में उतारा था। बॉबी किन्नर पार्टी की उम्मीदों पर खरी उतरीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें